Shortcut: WD:FAQ

Help:सामान्य प्रश्नोत्तर

From Wikidata
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of the page Help:FAQ and the translation is 97% complete.
Outdated translations are marked like this.

सामान्य

  1. मुझे मेरे भाषा में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न कहाँ मिलेंगे?
    इस पृष्ठ के ऊपर दिए गए "Other languages:" बॉक्स पर अपना भाषा चुनें। अगर आपकी भाषा दिखाई नहीं दे रही तो इसका मतलब है की यह पृष्ठ आपके भाषा में अनुवादित नहीं की गई है। अगर आप एक भाषा फॉलबैक कड़ी को सेट करते हैं और सामग्री आपकी भाषा में मौजूद न हो, यह अपने आप वैकल्पिक भाषा पर आ जाएगा। Help:Navigating Wikidata/User Options देखें।
  2. में अपने भाषा की सेटिंग्स कैसे बदलूँ? क्या एक से अधिक भाषा में डेटा संपादित किया जा सकता है?
    विकिडेटा पर अपने भाषा की वरीयता जोड़ने के लिए कई विकल्प हैं, मगर बैबल विकिडेटा पर योगदान करने वाले बहुभाषीय सदस्यों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इस एक्सटेंशन से सदस्य आसानी से आयटम पृष्ठ फील्ड्स पर जानकारी जोड़ तथा संपादित कर सकते हैं। आप अपने सदस्य पृष्ठ पर #babel साँचा जोड़कर बैबल एक्सटेंशन को सक्षम कर सकते हैं—कृपया पूरी जानकारी के लिए Help:Navigating Wikidata/User Options देखें।

शब्दावली

  1. बयान, गुणधर्म तथा क्वालिफायरों के बीच अंतर क्या है? मुझे विकिडेटा की शब्दावली के बारे में अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
    शुरुआत करने के लिए शब्दकोष एक अच्छी जगह है। सहायता पृष्ठों पर भी विकिडेटा के मुख्य परिकल्पनाओं के बारे में अहम जानकारी है।
  2. डेटाटाइप्स क्या हैं? इनमें से विकिडेटा पर कौन-से समर्थित हैं?
    डेटाटाइप्स डेटा वैल्यूओं को प्रकार हैं जिन्हें एक बयान के गुणधर्म में जोड़ा जा सकता है। यानी कि किसी गुणधर्म का डेटाटाइप यह तय करता है कि इसके वैल्यू पर क्या जोड़ा जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, "रंग" गुणधर्म पर वैल्यू सिर्फ टेक्स्ट हो सकता है, "जनसंख्या" गुणधर्म पर वैल्यू सिर्फ संख्या हो सकता है, और "कॉमन्स मीडिया" गुणधर्म पर सिर्फ फाइल प्रारूप ही जोड़े जा सकते हैं। विकिडेटा पर वर्तमान समर्थित डेटाटाइप्स के लिए Special:ListDatatypes देखें। दूसरे आवश्यक डेटाटाइप्स को विकसित किया जा रहा है और वे जल्द ही उपलब्द होंगे। अधिक जानकारी के लिए Help:Properties देखें।
  3. एक "इंटरविकि संघर्ष" क्या है? मैं इस बारे में क्या करूँ?
    एक इंटरविकि संघर्ष तब होता है जब एक ही परिकल्पना के लिए दो या अधिक आयटम मौजूद हो या फिर जब दो या अधिक आइकॉन किसी विकिमीडिया साइट के एक ही पृष्ठ, जैसे कोई विकिपीडिया लेख, के लिए बने हो। कृपया Wikidata:Interwiki conflicts पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। Help:Merge भी देखें।

योगदान करना

  1. मैं यहाँ नया/नई हूँ। मेरे लिए क्या काम है और मैं क्या मदद कर सकता/सकती हूँ?
    स्वागत है! आपको यहाँ देखकर हमें बहुत खुशी हुई! विकिडेटा पर योगदान करने के, प्रलेखों को सुधारना और अनुवादित करने से लेकर डेटा के लिए नए गुणधर्म सुझाने तक कई तरीके हैं। अगर आप समुदाय में शामिल होने के तरीके ढूँढ़ रहे हैं, हम सलाह देंगे कि आप सदस्यों को उपलब्ध अलग-अलग भूमिकाओं और कार्यों (डेटा को संपादित करने के अलावा) के लिए Wikidata:Contribute देखें।
  2. में क्या संपादित करूँ?
    अगर आपको संपादित करना आता है और शुरुआत करने के लिए कोई छोटा काम ढूँढ़ रहे हैं, किसी बेतर्तीब आयटम को सुधारने के लिए यहाँ क्लिक करें (यह कड़ी हमेशा बाए साइडबार मेन्यू के "Random page" कड़ी से भी उपलब्ध होगा)। User:Magnus Manske ने विकिडेटा खेल का निर्माण किया है, जिसके डायनामिक इंटरफेस की मदद से विकिडेटा को बयान-ब-बयान सुधारा जा सकता है। आप किसी आयटम को "प्रदर्शित आयटम" का दर्जा देने के लिए उस विशिष्ट आयटम पर भी काम कर सकते हैं। प्रदर्शित आयटम वे आयटम हैं जो विकिडेटा की पूरी को प्रदर्शित करता है और दिखाता है कि यहाँ कैसी जानकारी रखी जा सकती है। एक प्रदर्शित आयटम पर कम-से कम 10 बयान होने चाहिए, और साथ में दूसरे एट्रीब्यूट भी। अधिक जानकारी के लिए Wikidata:Showcase items देखें।
  3. मुझे सहायता कहाँ मिलेगी?
    आपको पहले सहायता प्रवेशद्वार पर जाना चाहिए क्योंकि वहीं आपको विकिडेटा के उपयोग तथा संपादन के बारे में पूरी प्रलेख मिलेगी। अगर आप फिर भी अटक जाते हैं, परियोजना चैट पर एक संदेश भेजें।
  4. विकिपरियोजना क्या है?
    विकिडेटा पर विकिपरियोजनाएँ सदस्यों के समूह हैं जो किसी विशिष्ट विषय के बारे में जानकारी को सुधारने पर मिलकर काम करते हैं। उनके कार्यों में अंतर हो सकता है, जैसे किसी का कार्य होगा विषय के लिए नए गुणधर्मों को सुझाना और उसके बारे में चर्चा करना, तो किसी का कार्य होगा गुणधर्मों के सही उपयोग के लिए दिशानिर्देश बनाना, विकिडेटा पर संबंधित परियोजनाओं से संपर्क रखना और जुड़े हुए डेटासेट्स को साथ रखना, डेटा संपादकों की मदद करने के लिए संसाधन निर्मित करना (जैसे विषय की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई विश्वसनीय स्रोत), आदि। कोई भी सदस्य किसी विकिपरियोजना का हिस्सा बन सकता है, या अपनी विकिपरियोजना भी शुरू कर सकता है। वर्तमान विकिपरियोजनाओं की सूची के लिए कृपया यह देखें।

संपादन

  1. मुझे आयटम या गुणधर्म के पृष्ठों पर कोई मुख्य "संपादित करें" बटन नहीं दिख रहा। यह कहाँ है? मैं सभी पृष्ठों का मार्कअप स्रोत क्यों नहीं देख सकता/सकती?
    जहाँ विकिडेटा मीडियाविकि विकि पैकेज पर बना है, यह विकिबेस सॉफ्टवेयर का भी उपयोग करता है जिसकी मदद से सिर्फ संरचित डेटा के लिए एक विशेष संपादन को सक्षम किया जा सकता है। विकिडेटा पर मुख्य नामस्थान और गुणधर्म नामस्थानों पर सिर्फ डेटा को संपादित किया जा सकता। इन नामस्थानों के पृष्ठों के लिए आप विशेष संपादन कड़ियों की मदद से किसी आयटम के सिर्फ कुछ ही हिस्सों को संपादित कर सकते हैं। इन पृष्ठों का विकि मार्कअप देखना संभव नहीं है। आयटम और गुणधर्मों को संपादित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:Items और Help:Properties देखें।
  2. में कैसे नया पृष्ठ बनाऊँ? या फिर एक नया आयटम?
    मुख्य और गुणधर्म नामस्थानों के बाहर सभी पृष्ठों को दूसरे विकिमीडिया साइटों की तरह ही बनाया जाता है। एक नया आयटम बनाने के लिए Special:NewItem पृष्ठ का उपयोग करें (आप बाए तरफ के मेन्यू पर "Create a new Item" पर क्लिक करके इस तक पहुँच सकते हैं)। आयटम बनाने के बारे में अधिक विस्तार के लिए Help:Items देखें। विकि को संपादित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:Navigating Wikidata देखें।
    गुणधर्म गुणधर्म सृष्टिकारों और गुणधर्म द्वारा बनाए जा सकते हैं। एक नए गुणधर्म को सुझाने के लिए Wikidata:Property proposal पर जाएँ।
  3. छोटे बदलावों के विवरणों के लिए मुझे वार्ता पृष्ठों से ज़्यादा संपादन सारांश भाता है। क्या आप संपादन सारांश को सक्षम कर देंगे?
    क्षमा करें, आयटम और गुणधर्म पृष्ठों के संपादनों GUI से संपादन सारांश उपलब्ध नहीं हैं। मगर आप किसी संपादन को पूर्ववत करते समय सारांश दर्ज कर सकते हैं (चाहे काम आपका हो या किसी और का)। संपादन को पूर्ववत करने के लिए "इतिहास देखें" टैब पर जाएँ, वह अवतरण चुनें जिसे आप बदलना चाहेंगे, और "पूर्ववत करें" पर क्लिक कर दें।
  4. मेंने गलती से नया उत्पाद बना दिया, अब इसे हटाना चाहता हूँ। इसके लिए में कहाँ से सहायता लूँ?
    Wikidata:Requests for deletions देखें। एक गैजेट भी है जिसे आप अपने वरीयताओं में सक्षम कर सकते हैं, जिसका नाम है "RequestDeletion" और यह इस प्रक्रिया में मदद कर सकता है। अगर जो आयटम आपने बनाया है उसके लिए पहले से ही एक आयटम मौजूद है, Help:Merge भी देखें।
  5. मैं दो आयटमों को मर्ज कैसे करूँ?
    विस्तृत जानकारी के लिए Help:Merge देखें। एक गैजेट भी है जिसे आप अपने वरीयताओं में सक्षम कर सकते हैं, जिसका नाम है "Merge" और यह इस प्रक्रिया में मदद कर सकता है।
  6. मैं किसी आयटम से गलत साइटकड़ियाँ कैसे हटाऊँ?
    आयटम से साइटकड़ी को हटाने के लिए [edit] बटन पर क्लिक करें, साइटकड़ी के पास के कूड़ेदान वाले आइकॉन पर क्लिक करें और बदलाव सहेजें। जब काम हो जाए, कृपया हटाए गए साइटकड़ी को सही आयटम पर जोड़ें, या फिर अगर वह मौजूद नहीं है तो नया आयटम बनाएँ। एक गैजेट भी है जिसे आप अपने वरीयताओं में सक्षम कर सकते हैं, जिसका नाम है "Move" और यह इस प्रक्रिया में मदद कर सकता है। जब बदलाव साफ़-साफ़ नज़र न आए, आप आयटम के वार्ता पृष्ठ पर एक संदेश छोड़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Help:Merge या Help:Sitelinks देखें।
  7. स्रोत क्या हैं? मैं इनका इस्तेमाल कैसे करूँ?
    विकिडेटा पर स्रोतों को किसी बयान के डेटा को प्रदान करने वाले विशिष्ट स्रोतों की तरफ इशारा करने के लिए जोड़ा जाता है (जैसे जानकारी का स्रोत)। स्रोतों के कुछ उदाहरण हैं किताबें, वैज्ञानिक प्रकाशन, और अखबार के लेख। बयान पर सन्दर्भ जोड़ने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:Sources देखें।
  8. भाषा 'X' के विकिपीडिया साइटकड़ी वाला आयटम पहले से ही मौजूद है। मैं एक दूसरी साइटकड़ी भी जोड़ना चाहता/चाहती हूँ जो इसमें जुड़ सके, मगर मैं जोड़ नहीं पा रहा/रही। मैं क्या करूँ?
    विकिडेटा पर हर भाषा के लिए सिर्फ एक साइटकड़ी की ही अनुमति है। अगर कोई साइटकड़ी पहले से ही किसी दूसरे आयटम पर जुड़ी हुई है और आप किसी आयटम पृष्ठ पर वही साइटकड़ी जोड़ने की कोशिश करते हैं, आपको त्रुटि नज़र आएगी। अधिक जानकारी के लिए Help:Sitelinks देखें।
  9. मैं आयटम पर साइटकड़ी जोड़ने की कोशिश की, पर जब मैंने इसे सहेजा, मुझे एक त्रुटि का संदेश आया। मैं क्या करूँ?
    विकिडेटा पर हर भाषा के लिए सिर्फ एक साइटकड़ी की ही अनुमति है। अगर आपको त्रुटि मिलती है मगर आप निश्चित हैं कि जो आयटम आप संपादित कर रहे हैं, साइटकड़ी को उसी पर होना चाहिए, आपको दोनों आयटमों को मर्ज करना पड़ सकता है। कृपया Help:Merge देखें या फिर संघर्ष को रिपोर्ट करने के लिए Wikidata:Interwiki conflicts पर जाएँ।
  10. मैं बड़े पृष्ठ के एक अनुभाग तक साइटकड़ी कैसे जोड़ूँ, जैसे विकिपीडिया पर hi:हान_राजवंश#पूर्वी_हान?
    विकिडेटा साइटकड़ियों पर एंकर (किसी पृष्ठ के विशिष्ट अनुभाग की कड़ियाँ) समर्थित नहीं हैं। मगर विकिडेटा के बाहर इनलाइन कड़ियों की मदद से विकिमीडिया पर लोकल रूप से एंकर वाले साइटकड़ियाँ रखी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए Help:Sitelinks देखें। अगर उस एंकर तक कोई अनुप्रेषण मौजूद है, आप लक्ष्य पृष्ठ के एंकर के बजाय अनुप्रेषण पृष्ठ की एक लोकल कड़ी जोड़ सकते हैं। अगर ऐसा कोई अनुप्रेषण मौजूद नहीं है, और अगर विषय अनुप्रेषण बनाने जितना साधारण है, आप इसी कारण से एक नया पृष्ठ बना सकते हैं।
  11. मैं भाषा 'क' के दो पृष्ठों को भाषा 'ख' के एक पृष्ठ से कैसे जोड़ूँ, जैसे en:Cirth और en:Tengwar से de:Tengwar und Certar?
    विकिडेटा पर एक पृष्ठ को किसी विशिष्ट भाषा में सिर्फ एक ही पृष्ठ से जोड़ा जाता है तो इन मामलों को एंकर कड़ियों की तरह की सुलझाना होगा (उपरोक्त प्रश्न देखें)। अगर भाषा 'क' पर इनलाइन कड़ियों की अनुमति है, आप भाषा 'क' के पृष्ठों पर सीधे अनुवाद की इनलाइन कड़ियाँ जोड़ सकते हैं। साथ ही, अगर भाषा 'क' पर लोकल कड़ियों की अनुमति है, आप भाषा 'ख' पर अनुप्रेषण पृष्ठों की मदद से अप्रत्यक्ष रूप से लक्ष्य पृष्ठ तक जोड़ सकते हैं। मगर कुछ भाषाओं ने अंतरकड़ियों को अक्षम कर दिया है, जिस मामले में अनुवादों को जोड़ना मुमकिन नहीं होगा।
  12. मैं विकिडेटा पर उपयोगी गुणधर्म कैसे ढूँढ़ूँ? विकिडेटा को संपादित करते समय मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन-सा गुणधर्म जोड़ना चाहिए?
    गुणधर्मों की समुदाय द्वारा अनुरक्षित एक सूची के लिए Wikidata:List of properties देखें। साइट के मुख्य खोज बार की मदद से गुणधर्म खोजते समय अपनो खोज शब्द से पहले "P:" जोड़ें ताकि आप "Property" नामस्थान में खोज पाएँ। अगर आपको इस बात पर संदेह है कि जिस गुणधर्म का आप उपयोग कर रहे हैं वह किसी बयान के लिए जचता है कि नहीं, गुणधर्म के चर्चा पृष्ठ पर लिखें, या फिर Wikidata:Project chat पर पूछें। अगर डेटा संपादित करना आपके लिए नया काम है, आपको कुछ प्रदर्शित आयटम भी देखने चाहिए। प्रदर्शित आयटम वे आयटम हैं जो पूरी तरह से दर्शाते हैं कि विकिडेटा पर क्या-क्या रखा जा सकता है। वे इस बात के उदाहरण भी हैं कि किस गुणधर्म को कहाँ जोड़ा जा सकता है। अधिक जानकारी और उदाहरणों के लिए Wikidata:Showcase items देखें।
  13. मुझ द्वारा बदले गए एक आयटम के इतिहास पर बाइट्स की संख्या काफी ज़्यादा बढ़ी या घटी है, हालाँकि मैंने बस एक छोटा बदलाव किया था। ऐसा क्यों हुआ?
    इतिहास डेटाबेस के अंदर उस आयटम के आंतरिक डेटा संरचना में आए बाइट्स की संख्या के बदलाव को दर्शाता है। इसके लिए phab:T41189 फाइल किया गया है।
  14. मैं एक नए भाषा के लिए लेबल/विवरण/उपनाम जोड़ना चाहता हूँ, मगर "संपादित करें" पर क्लिक करने पर वह भाषा नहीं आती। मैं इसे कैसे जोड़ूँ?
    यह इस समय डिफॉल्ट से संभव नहीं है, phab:T126510 देखें। दिखाए गए भाषाओं के सेट को बदला जा सकता है, Help:Navigating Wikidata/User Options देखें। पंजीकृत सदस्य 'labelLister' गैजेट को सक्षम कर सकते हैं। या फिर आप Special:SetLabelDescriptionAliases का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेबसाइट पर घूमें

  1. मुझे URL के नाम समझ नहीं आते। Q142? P1082? अक्षरों और संख्याओं का मतलब क्या है?
    मुख्य और गुणधर्म नामस्थान के सभी पृष्ठों के नाम पर या तो Q### या फिर P### के प्रारूप में एक विशेष पहचानकर्ता है। ये पहचानकर्ताएँ क्रमशः विकिडेटा के आयटमों और गुणधर्मों के लिए बने हैं—जैसे Q142 फ्रांस के लिए आयटम है तथा P1082 जनसंख्या का गुणधर्म है। पहचानकर्ता में संख्या उस क्रम में दी जाती है जिस क्रम में उस पृष्ठ को विकिडेटा पर जोड़ा गया था। अलग-अलग पहचानकर्ता कोड्स का इस्तेमाल करके विकिडेटा किसी एक भाषा को प्राथमिकता न देते हुए बहुभाषी बनकर रह सकता है।
  2. खोज कैसे काम करता है?
    खोजने के लिए दो मुख्य विकल्प हैं Special:Search और Special:ItemByTitle। पहले वाले से सभी भाषाओं और नामस्थानों में खोजा जा सकता है। दूसरे वाले से सिर्फ मुख्य नामस्थान पर किसी एक ही भाषा में पृष्ठ को खोजा जा सकता है जिसका नाम दर्ज किए गए वैल्यू से मेल खाता हो। मौजूदा आयटम को ढूँढ़ने के लिए दोनों विकल्पों से खोजें। अधिक जानकारी के लिए Help:Navigating Wikidata देखें।
  3. विकिडेटा का मुख्य नामस्थान किसलिए है?
    मुख्य नामस्थान पर सिर्फ आयटम रखे जाते हैं। इस नामस्थान के पृष्ठों को आयटम पृष्ठ कहा जाता है और उनका नाम उनके पहचानकर्ता (Q###) द्वारा तय किया जाता है। विकिडेटा के नामस्थानों पर अधिक जानकारी के लिए Help:Namespaces देखें।

अन्य विकिमीडिया साइट

  1. मैं अपने विकिमीडिया परियोजना पर विकिडेटा का उपयोग कैसे करूँ?
    अगर विकिडेटा को आपके विकि के साथ इंटिग्रेट किया गया है, आप एक पार्सर या लुआ मोडल की मदद से इसके डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी योगदानकर्ताओं के लिए डेटा को आसानी से उपलब्ध करने के लिए साँचों का उपयोग किया जा सकता है। विकिमीडिया परियोजनाओं पर डेटा का उपयोग कैसे करें देखें।
  2. विकिडेटा को Incubator और बीटा विकिविश्वविद्यालय के साथ कब इंटिग्रेट किया जाएगा?
    यह इस समय विकिबेस सॉफ्टवेयर द्वारा समर्थित नहीं है। विकिबेस के पास एक साधारण कल्पना यह है कि किसी विकि पर किसी विषय के बारे में एक पृष्ठ है, और इसे बदलने से कुछ कोड को बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है। अधिक जानकारी के लिए phab:T54971 देखें।
  3. क्या विकिपीडिया के निर्वाचित लेखों, अच्छे लेखों और दूसरे अच्छे पृष्ठों को विकिडेटा पर किसी तरह से चिह्नित किया जा सकता है?
    कई बैज उपलब्ध हैं, Special:SetSiteLink देखें। अगर आप वहाँ न सूचीबद्ध कोई बैज जोड़ना चाहते हैं, आप विकास दल से संपर्क कर सकते हैं।
  4. मैं विकिपीडियाओं या दूसरे विकिमीडिया साइटों पर विकिडेटा की कड़ी कैसे जोड़ूँ?
    मेटा-विकि के अनुसार विकिमीडिया साइट के पृष्ठ के विकिटेक्स्ट पर [[d:Q39715]] या [[d:Special:ItemByTitle/enwiki/Lighthouse]] जोड़ दें।
  5. मैंने किसी दूसरे विकिमीडिया साइट पर एक नए पृष्ठ के आयटम पर एक साइटकड़ी जोड़ी है। साइटकड़ियों को वहाँ दिखने में कितना समय लगेगा?
    आम तौर पर कुछ मिनटों से ज़्यादा नहीं। आप विकिमीडिया साइट के कैश को पर्ज करके बदलाव को तुरंत देख सकते हैं (आप URL के आखिर में ?action=purge जोड़कर ऐसा कर सकते हैं)। साइटकड़ियाँ जोड़ने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:Sitelinks देखें।
  6. क्या मैं विकिमीडिया परियोजनाओं के लेखों पर सीधे विकिडेटा को संपादित कर सकता/सकती हूँ?
    इस समय ऐसा करना संभव नही है। मगर भविष्य में विकिमीडिया परियोजनाओं के संपादकों को विकिडेटा से उपयुक्त डेटा को संपादित करने के लिए उन्हें विकिडेटा पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसे phab:T136599 पर ट्रैक किया जाता है। साथ ही, इसके लिए कुछ तृतीय-पक्ष गैजेट्स हैं; जैसे WE-Framework
  7. मैं विकिडेटा से कॉमन्स की श्रेणी को कैसे जोड़ूँ?
    जहाँ संभव हो, वहाँ कॉमन्स की श्रेणी को विकिडेटा के किसी आयटम से "अन्य साइट" अनुभाग में जोड़ा जाना चाहिए, जैसे Category:London (Q7149656) पर। मुख्य आयटम London (Q84) पर एक Commons category (P373) बयान भी जोड़ा जाता है, क्योंकि कुछ सॉफ्टवेयर्स कॉमन्स की श्रेणी को ढूँढ़ने के लिए श्रेणी के आयटमों को नहीं छानेंगे। अगर श्रेणी का कोई आयटम नहीं है, कॉमन्स की श्रेणी को मुख्य आयटम के "अन्य साइट" अनुभाग में जोड़ा जा सकता है, जैसे Old War Office Building (Q58454576) पर। एक बॉट है जो Commons category (P373) बयान जोड़ देगा, तो इन्हें सदस्यों द्वारा करने की ज़रूरत नहीं।

विकिपीडिया और विकिडेटा

विकिमीडिया आंदोलन में सबसे सक्रिय परियोजना होने के नाते यह बात कुछ सवाल खड़ी करती है, कि विकिडेटा को विकिपीडिया के साथ कैसे इंटिग्रेट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विकिडेटा:विकिमीडिया परियोजनाओं में विकिडेटा देखें।

  1. विकिडेटा का इस्तेमाल विकिपीडिया पर किस तरह से किया जाता है?
    विकिडेटा का इस्तेमाल विकिपीडिया पर कई तरीकों से किया जाता है। कुछ तरीके सदस्य को आसानी से नहीं दिखते, वहीं कुछ तो पहली नज़र पर हैं। एक विस्तृत वर्णन Wikidata:Wikidata in Wikimedia projects पर पाया जा सकता है।
    2013 से सभी अंतरभाषा कड़ियों को विकिडेटा पर रखा जाता है। कई विकिपीडिया संस्करणों के नीचे के "प्राधिकरण नियंत्रण" बॉक्स के पहचानकर्ताओं को विकिडेटा से लाया जाता है। विकिपीडिया के कई अन्य भाषाओं के सदस्य विकिडेटा द्वारा संचालित इन्फोबॉक्सों का इस्तेमाल करते हैं।
    2017 में इंटरलिंगुवा विकिपीडिया के सभी लेखों पर इन्फोबॉक्सों का उपयोग हो रहा था, और किसी पर भी कोई लोकल डेटा नहीं थी, और कातालान विकिपीडिया के 6,00,000 लेखों में से 3,00,000 लेख (या करीब 58 प्रतिशत) विकिडेटा से लिए गए इन्फोबॉक्सों का उपयोग करते थे। फ्रांसिसी विकिपीडिया पर भी हज़ारों लेखों के इन्फोबॉक्सों को विकिपीडिया से लिया गया है। मगर अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर विकिडेटा द्वारा प्रदान किए गए डेटा से इन्फोबॉक्सों का अधिक उपयोग नहीं होता है क्योंकि समुदाय में यह विवादित है कि इसका कितने हद तक इस्तेमाल किया जाना सही है।
  2. क्या विकिडेटा पर बर्बरता है?
    विकिडेटा पर बर्बरता है, मगर बुरे इरादे से किए गए संभव संपादनों को पहचानने के लिए हाल में हुए बदलावों के पैट्रोलिंग, तथा ORES, एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सॉफ्टवेयर, का उपयोग किया जाता है। कुछ बाहरी उपकरण भी हैं जिनसे सदस्य किसी विशिष्ट वर्ग के बदलावों को निरीक्षित कर सकते हैं (जैसे उनकी भाषा)। मगर विकिडेटा पर विकिपीडिया से बर्बरता की मात्रा कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कुछ हद तक नया है और विकिपीडिया जितना प्रसिद्ध नहीं है। मगर जैसे-जैसे इन्फोबॉक्सों और प्राधिकरण नियंत्रण रिकॉर्ड्स में इसका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, यह एक समस्या बन जाएगी।
  3. क्या विकिडेटा पर जीवित व्यक्ति के जीवनी के लिए कोई नीति है?
    2018 में Wikidata:Living people को एक आधिकारिक नीति के रूप में स्वीकार किया गया।

अन्य

  1. मैं लेखों की सूची कैसे बनाऊँ?
    उस आयटम को ढूँढ़ें जिसकी आप सूची बनाना चाहते हैं और आयटम की Q संख्या को याद रखें, उसके बाद इस URL में 42 को उस आयटम की Q संख्या से बदलें जिसकी आप सूची बनाना चाहते हैं, और नई कड़ी पर जाएँ: https://www.wikidata.org/w/api.php?action=wbgetentities&format=xml&props=sitelinks&ids=Q42
  2. मैं विकिडेटा के आयटम पहचानकर्ता संख्या की मदद से सीधे किसी विकिपीडिया संसाधन की कड़ी कैसे बनाऊँ?
    Special:GoToLinkedPage की मदद से। पहले फील्ड (साइट) पर भाषा और साइट का कोड दर्ज करें (जैसे "enwiki")। दूसरे फील्ड (आयटम ID) में आयटम का ID दर्ज करें, जिसमें Q उपसर्ग भी शामिल होना चाहिए (जैसे "Q2063748")। वैकल्पिक रूप से आप सीधे कड़ी पर पैरामीटरों को दर्ज कर सकते हैं (जैसे Special:GoToLinkedPage/enwiki/Q2063748)।

इसे भी देखें